{"_id":"577ff2d84f1c1b6f0c7fcc4f","slug":"locking-in-all-degree-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी डिग्री कॉलेजों में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी डिग्री कॉलेजों में तालाबंदी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अध्यापक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरिहर सिंह के ऊपर बीते दिनों छात्रसंघ अध्यक्ष और उसके साथियों द्वारा किए गए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष सहित उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को जनपद के लगभग सभी 100 महाविद्यालयों में ताले लटके रहे। इस दौरान महाविद्यालयों में हुई बैठक में वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो विद्यालयों के साथ ही कार्यालयों में भी तालाबंदी कर पूर्ण रूप से काम ठप कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ की तरफ से बैठक कर घटना की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराने के तीन दिन बाद भी आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत और उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। ऐसा होना पुलिस प्रशासन की शिथिलता को उजागर करता है। कहा कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के शिक्षक संघ ने नौ जुलाई को बैठक आयोजित कर प्रशासन की क्रिया-कलापों को दृष्टिगत रखते हुए आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष डा. अवधेश कुमार सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष डा. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डा. राघवेंद्र पांडेय, डा. संतोष कुमार मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक में घटना निंदा करते हुए जल्द से जल्द प्राचार्य पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की गई। स्वामी सहाजनंद महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ की बैठक शिव वाटिका परिसर में हुई।जिसमें मौजूद विभिन्न महाविद्यालयों से आए पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्राचार्य के समर्थन प्रस्ताव पास करते हुए निर्णय लिया कि जबतक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक सभी शिक्षक पठन-पाठन से अपने को वंचित रखेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष डा. अचल सिंह, महामंत्रा डा. विजय ओझा, पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के महामंत्री डा. अभय मालवीय, डा. सतीश पांडेय, डा. अजय सिंह, डा. जयशंकर राय, डा. हेमंत, डा. शिप्रा श्रीवास्तव, डा. कंच सिंह, डा. शिल्पी सिंह, डा. प्रियंका यादव, डा. ज्ञान सिंह, डा. लेहजू सिंह आदि थे।