{"_id":"608d94968ebc3ed1fd083565","slug":"lockdown-silence-in-the-streets-people-living-in-homes-ghazipur-news-vns5876213143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, घरों में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, घरों में रहे लोग
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने और संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोग शनिवार को घरों में रहे। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सिर्फ बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की चहलकदमी देखने को मिली। सड़कों पर निजी एवं सवारी वाहन फर्राटा भरते दिखाई पड़े। शाम करीब चार बजे नगर के मिश्र बाजार में चार से पांच महिलाएं फुटपाथ पर सब्जी बिक्री करती दिखाई दी, लेकिन उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। ऐसे में संक्रमण का खतरा मंडराता दिख रहा है।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का खतरा इतना बढ़ गया है कि आए दिन 500 से ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। यही नहीं रोजाना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी पांच से ऊपर रह रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए शासन की ओर से प्रत्येक दिन रात नौ बजे के बाद जहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को लॉकडाउन लगाया गया है, जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। शासन के दिशा-निर्देश का पालन आमजन द्वारा किया जा रहा है। लॉकडाउन के पहले दिन सुबह जरूरी कार्य के लिए लोग घरों से तो बाहर निकले, लेकिन पुन: घरों में कैद हो गए। सुबह नौ बजे तक सड़कों पर सिर्फ इक्का-दुक्का वाहन फर्राटा भरते दिखाई पड़े। जबकि सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों का आवागमन जारी रहा। स्थानीय बस स्टैंड पर यात्री वाहनों के आने का इंतजार करते दिखाई पड़े। इधर शाम चार बजे मिश्रबाजार में चार से पांच महिला दुकानदरों द्वारा फुटपाथ पर बैठकर सब्जी की बिक्री की जा रही थी, उनके चेहरे से मास्क नदारद था। कमोवेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई पड़ा।