फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lockdown

मास्क लगाने से कर रहे परहेज

Tue, 18 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
lockdown
गाजीपुर/जमानिया। क्षेत्र में कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिख रहा है। बाजारों में सामान्य दिनों की तरह भीड़ लग रही है और शारीरिक दूरी का पालन को दूर लोग मास्क तक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के बाजार स्टेशन बाजार सहित सड़क के किनारे दुकानदार अपनी दुकान के आगे बैठे रह रहे हैं और जब कोई ग्राहक आ रहा है तो उसे गुपचुप तरीके से दुकान के अंदर ले जाकर सामान बेच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में तो दुकानें पूरी तरह से खुली रह रही हैं। पुलिस के आने की खबर से लोग दुकानों को बंद कर इधर उधर हो जा रहे हैं। प्रशासन ने भी इस बार लोगों के साथ कड़ाई कम कर दी है। कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी भी कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कोतवाली के करीब 30 से अधिक पुलिस कर्मी कोतवाली में ही आइसोलेट हैं। इसी का फायदा दूकानदार उठा रहे हैं और चोरी से दुकानों को खोलकर सामान बेच रहे हैं। इतना ही नहीं सब्जी मंडियों में बिना मास्क के भी लोग सामान बेचते और खरीदते हुए नजर आ रहे है। इन मंडियों में शारीरिक दूरी संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ रही है और रोकने वाला कोई नहीं। हालात यह है कि बाजार में न तो कहीं पुलिस नजर आ रही है और न ही तहसील प्रशासन नजर आ रहा है। लॉकडाउन के इस दौर में फल-सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पूरी सब्जी मंडी लगा रहे हैं और प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। कमोवेश इसी तरह की स्थिति बैंकों और उसके एटीएम पर भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed