फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lockdown changed the appearance of the market

लॉकडाउन ने बदल दी बाजार की सूरत

Sat, 06 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lockdown changed the appearance of the market
गाजीपुर। लॉकडाउन के दौरान दुकानों के बंद रहने से दुकानदारों के साथ ही खरीददार इस बात से परेशान थे कि कब लॉकडाउन समाप्त होगा और दुकानें खुलेंगी। एक जून से दुकानें खुलने लगीं लेकिन इलेक्ट्रानिक, चाय, सब्जी, किराना को छोड़कर अन्य दुकानों पर ग्राहक नहीं दिख रहे हैं। इससे दुकानदारों को निराशा हो रही है। दुकान खोलने से बंद होने तक वह ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 68 दिन लॉकडाउन बाद एक जून से पान, सैलून आदि को छोड़कर अन्य दुकानें खुलने लगी हैं लेकिन बाजार से ग्राहक नदारद नजर आ रहे हैं। चाय-नाश्ता, इलेक्ट्रानिक, किराना, सब्जी की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं। कपड़ा की दुकानों पर भी कुछ ग्राहक दिख रहे हैं लेकिन जनरल स्टोर, सौंदर्य प्रसाधन, जूता-चप्पल, शादी संबंधित दुकान, गिफ्ट की दुकानों के साथ ही अन्य दुकानों पर ग्राहक नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे ऐसे दुकानदारों में निराशा व्याप्त है। वह सुबह दुकान खोल ग्राहकों का इंतजार करने लग रहे हैं। किसी के यहां पूरे दिन कोई ग्राहक नहीं पहुंच रहा है तो किसी के यहां गिनती के ग्राहक पहुंच रहे हैं। लालदरवाजा मुहल्ला में स्थित जनरल स्टोर के संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन ने दुकानदारी को पूरी तरह से बदल दिया है। दुकानदारी पूरी तरह से नाममात्र हो गई है। सरकार की गाइड लाइन आम लोगों की समझ से परे है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार नहीं आ रहे हैं। दुकानदारी का आलम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक इक्का-दुक्का ही ग्राहक आ रहे हैं। महुआबाग में स्थित अंबे गिफ्ट गैलरी के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से शादी-विवाह, जन्मदिन आदि कार्यक्रम लोग नहीं कर रहे हैं। इससे गिफ्ट खरीदने के लिए दुकान पर कोई ग्राहक नहीं आ रहा है। लॉकडाउन ने बाजार की सूरत को बदल दी। स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाजार में रौनक आने में अभी लंबा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed