{"_id":"5ea07a318ebc3e908c640a6f","slug":"lockdown-a-round-of-help-for-the-needy-ghazipur-news-vns521446832","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन:जारी है जरूरतमंदों के मदद का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन:जारी है जरूरतमंदों के मदद का दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन:जारी है जरूरतमंदों के मदद का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। लॉकडाउन की वजह से कोई भी गरीब-असहाय भूखे पेट न सोए, इसके लिए समाजसेवियों के साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जरूरतों की मदद का दौर जारी है। किसी ने भोजन का पैकेट तो किसी ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।
पिछले कई दिनों भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह और कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता के साथ ही सुरेश बिंद, अशोक मौर्य, सुनील यादव, राहुल आदि द्वारा जरूरतमंदों में वितरण के लिए मोदी कीट तैयार किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री रंजू शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ अंधऊ बाईपास स्थित मुसहर बस्ती तथा फुटपाथ पर रहने वाले लोगों में कीट का वितरण किया। नगर क्षेत्र के गोराबाजार में गरीब लोगों को जिला कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति ने आज वितरण किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने मियांपुरा मुहल्ला में डा. शाह परवेज कमर के आवास पर और नियाजी मुहल्ला सहित अन्य मुहल्ला में खाद्य सामग्री का वितरण किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा प्रज्ञा पीठ मुहम्मदाबाद एवं माता काली ट्रस्ट के युवा आपदा वाहिनी के सदस्यों के द्वारा आज शहनिंदा, बड़की बारी, यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे रह रहे आदिवासियों को उप मजिस्ट्रेट श्रीधर चौरसिया के संरक्षण में लगभग 400 लोगों में भोजन का वितरण किया गया। इस कार्य में मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय, मुख्य ट्रस्टी बल्लभ दास, मुकेश, बल्लभ दास अग्रवाल, सदानंद गुप्ता, सुशांत राय, मातादीन मिश्रा का सहयोग रहा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सलेमपुर स्थित अपने आवास पर पूर्व प्रमुख चंदा यादव ने 25 परिवार की महिलाओं एवं किशोरियों को खाद्य सामग्री, सेनेटरी पैड, मास्क, नहाने व कपड़ा धोने का साबुन, बिस्कुट और हरी सब्जी का वितरण किया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार समाजसेवी धर्मेंद्र यादव ने 29वें दिन भी जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। बिरनो संवाददाता के अनुसार छात्रनेता व समाजसेवी विवेकानंद पांडेय ने बिरनो ब्लाक में सहयोगियो के साथ मुसहर बस्ती सहित विभिन्न जगहो पर 200 सौअसहाय, निराश्रित व जरूरतमंद लोगों में भोजन पैकेट का वितरण किया। इस कार्य में विरेंद्र प्रताप तिवारी, जेपी पांडेय, अधिवक्ता हाईकोर्ट इलहाबाद राणविजय सिंह, पंकज पांडेय, पिंटू कुशवाहा, अनुपम, अजीत कश्यप का सहयोग रहा। बिरनो थाना के एसआई गायत्री प्रसाद तिवारी अपने हराहियो के साथ सहयोग में लगे रहे।
(फोटो भी)
000
इनसेट
लोगों में मास्क का वितरण किया
मुहम्मदाबाद। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने खाद्यान्न एवं औषधि विक्रेता संघ मुहम्मदाबाद की तरफ से यूसुफपुर बाजार में सौ लोगों में को सैनेटाइजर, मास्क एवं दस्ताने का वितरण किया। औषधि बिक्रेता संघ के अध्यक्ष तन्हाई खां ने बाजार मे आने वाले लोगों को मास्क पहनाते हुए कहा कि संघ के कार्यकर्ता 20 से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक एक सौ लोगो को मास्क व सैनेटाइजर आदि का वितरण कर रहे है। वितरण कार्य में शीतल श्रीवास्तव, बृजेश यादव, राजू खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इनसेट
प्रमुख स्थानों का सेनिटाइजेशन किया गया
मुहम्मदाबाद। नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद द्वारा बुधवार को टैक्कर पर मशीन लगाकर नगर के प्रमुख स्थानों का सेनिटाइजेशन किया गया। अधिशासी अधिकारी यदुनाथ ने बताया कि पूरे नगर के हर वार्ड को सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। साथ ही मच्छर मारने की दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।