फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Loan worth Rs 34 crore distributed to more than 250 beneficiaries

Ghazipur News: 250 से ज्यादा लाभार्थियों को 34 करोड़ का ऋण वितरित

Wed, 05 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Loan worth Rs 34 crore distributed to more than 250 beneficiaries
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक मैरेज हॉल में एमएसएमई आउटरीच कैंप में 250 से ज्यादा एमएसएमई लाभार्थियों को 34 करोड़ रुपये के ऋण अनुमोदन पत्र बांटा गया। इससे छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों को व्यवसाय को विस्तार देने में सहायता मिलेगी। अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत और सीडीओ संतोष कुमार वैश्य उपस्थित थे। इस मौके पर यूनियन बैंक के केंद्रीय कार्यालय से महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बैंक की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि बैंक एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र प्रमुख संजय सिन्हा ने बताया कि यूबीआई एमएसएमई ग्राहकों को सुगम और त्वरित ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंप में उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार, राजदेव कुमार तथा सभी शाखा प्रमुख उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed