फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Litigant slaps advocate in SDM court

Ghazipur News: एसडीएम कोर्ट में वादकारी ने अधिवक्ता को जड़ा थप्पड़

Thu, 12 Sep 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Litigant slaps advocate in SDM court
जमानिया। उपजिलाधिकारी न्यायालय में बुधवार को दोपहर दो बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अधिवक्ता को एक वादकारी ने तमाचा जड़ दिया। इस पर उपजिलाधिकारी ने आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अधिवक्ता बृजेश कुशवाहा ने बताया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय चल रहा था। अधिवक्ता, वादकारी अपनी फाइलों का इंतजार कर रहे थे। 12 नंबर फाइल की पुकार होने पर अधिवक्ता राजेंद्र कुमार डेस्क की ओर बढे़। पहले से मौजूद वादकारी को हटने को कहा तो वादकारी ने तमाचा जड़ दिया और माहौल गर्म हो गया। न्यायालय में इस तरह की घटना पर सभी अधिवक्ता एकजुट हो गए। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया। अधिवक्ता बृजेश ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर कोतवाली में दी जाएगी और बार एसोसिएशन के समक्ष भी पूरे प्रकरण को रखा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय में अधिवक्ता को तमाचा जड़ने वाले पिता मुन्नी लाल और उसके पुत्र अर्जुन को उपजिलाधिकारी के आदेश से हिरासत में लिया गया है। पिता सुगवलिया ग्राम प्रधान है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed