फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Liquor worth Rs 81,110 seized from the toilet of Akal Takht Express

Ghazipur News: अकाल तख्त एक्सप्रेस के शौचालय से 81,110 रुपये की शराब जब्त

Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 81,110 seized from the toilet of Akal Takht Express
सेवराई। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर शनिवार को पहुंची अकाल तख्त एक्सप्रेस के जनरल कोच में जीआरपी और आरपीएफ टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। शौचालय से दो ट्रॉली और छह बैग लावारिस हालत में मिले। जांच में 81,110 रुपये की 94.26 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त हुई। फिलहाल टीम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम ने 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस के जनरल कोच की चेकिंग की। शौचालय से दो ट्रॉली बैग और छह बैग लावारिस हालत में मिले। टीम ने जब इन्हें खोलकर देखा तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। 70 बोतल शराब बरामद किया गया। करीब 81110 रुपये की शराब बरामद होने पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध दिलदारनगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बाल गंगाधर ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



0000000
36 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सेवराई। दिलदारनगर स्टेशन पर पहुंची 12318 ट्रेन की चेकिंग के दौरान दो युवकों को ट्रॉली बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पटना के नौबतपुर थाना के चिरौरा गांव निवासी सुजीत कुमार और आरा के चांदी थाना के भदवर गांव निवासी आकाश कुमार बताया। ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर टीम काे 36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस संबंध दिलदारनगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बाल गंगाधर ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed