{"_id":"662bbee3ec1bb98c1f04a9af","slug":"liquor-worth-15-lakh-ruepees-recovered-in-ghazipur-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 15 लाख की शराब बरामद, चुनाव में खपाने की थी तैयारी; SP सिटी ने जताई संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 15 लाख की शराब बरामद, चुनाव में खपाने की थी तैयारी; SP सिटी ने जताई संभावना
Fri, 26 Apr 2024 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 08:19 PM IST
सार
Ghazipur News: भारी मात्रा में आग लगने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्वाट टीम ने भी इस कार्रवाई में साथ दिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर पुलिस ने नंदगंज क्षेत्र में लगभग 15 लाख रुपये की अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण तथा कच्चा मटेरियल की मिश्रित और अपमिश्रित शराब शुक्रवार की शाम बरामद किया है। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संभावना जाहिर की है कि शराब यहीं तैयार करके पैक की जाती थी, जिसे चुनाव में खपाने की तैयारी रही होगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
नंदगंज पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नरायणपुर हाला गांव स्थित गोदाम में छापा मारा। जो मड़ई हाला निवासी डॉ. धनंजय यादव बताया जा रहा है। गोदाम से 240 पेटी में कुल 2800 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 2150 लीटर और शराब बनाने के उपकरण के साथ कच्चा मटेरियल बरामद हुआ।
विज्ञापन
मौके से धनेश कुमार निवासी भवानीपुर और रामाशीष यादव निवासी मड़ई हाला को गिरफ्तार किया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र के मुताबिक बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये है। ज्यादा संभावना जताई जा रही है कि शराब यही तैयार करके पैक की जाती रही होगी। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है।