फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Liquor shop closed for not getting license

Ghazipur News: लाइसेंस न मिला तो बंद कराई शराब की दुकान

Wed, 26 Apr 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop closed for not getting license
निकाय चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में सीओ और आबकारी इंस्पेक्टर के साथ बुधवार को क्षेत्र की शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकान पर लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर लगभग सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। आबकारी इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण एवं छापेमारी की गई है। इसमें सब कुछ सही पाया गया लेकिन दुकान पर लाइसेंस उपलब्ध नहीं था, जिस कारण से दुकानों को बंद करा दिया गया। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लाइसेंस दुकान पर उपलब्ध रहना चाहिए, अन्यथा दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान लाइसेंस नहीं मिले जिस कारण से दुकान बंद किया गया है इसके साथ ही निर्देशित किया गया है कि दुकान पर लाइसेंस उपलब्ध रहेगा। चेतावनी दिया गया कि अगर कोई अनियमितता पाई गई तो दुकानों को सीज कर दिया जाएगा।दुकानों पर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।उपजिलाधिकारी ने पुलिस टीम व आबकारी विभाग को शराब की दुकानों की नियमित चेकिंग करते रहने का भी निर्देश दिया। संयुक्त टीम में आबकारी विभाग की टीम समेत क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य के साथ थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed