{"_id":"623f51df4c0ee6415163983d","slug":"lineman-s-body-found-in-suspicious-condition-suspected-of-murder-ghazipur-news-vns645092667","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कासिमाबाद के खजूर गांव मठिया पर घटना के बाद रोते -बिलखते परिजन ।संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव के मठिया स्थित एक झोपड़ी में शनिवार को संविदा लाइनमैन का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान मिले। आंख किसी नुकीली चीज से क्षतिग्रस्त की गई थी। ग्रामीणों ने शव ले जाने से पुलिस को रोक दिया। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मड़ही गांव निवासी राजेश चौहान (40) विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खाना खाकर पृथ्वीपुर स्थित पावर हाउस के लिए निकला। सुबह खजूरगांव मठिया में सोना खरवार की पत्नी अपनी झोपड़ी में पहुंची तो उसका शव देखकर शोर मचाने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले पर निशान और उसकी बाई आंख किसी नुकीली चीज के धंसने से फूट गई थी। उसमें से खून निल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौैके पर पहुंची लेकिन गांव वालों ने शव रोक लिया। परिवार वालों का आरोप था कि राजेश की हत्या की गई है। लगभग एक घंटे बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। और राजेश के पिता दूधनाथ चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक महिला से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
आशनाई में हत्या की आशंका
कासिमाबाद। घटना स्थल से एक साइकिल, चप्पल और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किए हैं। मृतक राजेश चौहान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरा भाई रामप्रवेश एवं तीसरा रिंकू मजदूरी करते हैं। राजेश का एक पुत्र राहुल पढ़ाई करता है। मृतक की पत्नी लालमति देवी, माता समरजिया देवी और पिता दूधनाथ चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पहले भी तीन वारदात हुईं लेकिन पुलिस किसी का पर्दाफाश नहीं कर पाई। जिस झोपड़ी में उसका शव पाया गया उसका मालिक सोना खरवार किसी और प्रांत में नौकरी करता है। उसके घर राजेश का आनाजाना था। परिवार के लोग रात में बगल में मकान में रहते थे। लगता है कि हत्यारे को यह बातें पता थीं। पुलिस इस मामले को आशनाई से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने इसीलिए एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।