फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lineman electrocuted to death after being hit

लाइनमैन की करंट लगने से मौत

Tue, 31 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lineman electrocuted to death after being hit
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी विराट ईंट भट्ठे के पास सोमवार को बिजली तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। वह संविदा पर कार्यरत था, जो पिछले 15 साल से दुबिहां विद्युत सब स्टेशन से जुड़ा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के असावर निवासी परसुख उर्फ टेनी (52) दुबिहां विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। सोमवार को कमसड़ी गांव के पास विद्युत तार टूटने की सूचना मिली। इस पर वह ब्रेक डाउन लेकर तार जोड़ने चले गए। पोल पर चढ़कर तार जोड़ ही रहे थे कि अचानक आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पत्नी भागमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। टेनी की मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसमें जब टेनी ब्रेक डाउन लेकर गया था तो आपूर्ति कैसे चालू कर दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। इसको लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन


असावर गांव निवासी लाइनमैन सरसुख की मौत करंट लगने हुई है। वह यहां संविदा पर कार्यरत थे। उसे विभाग आर्थिक मदद जरूर करेगा। विद्युत तार जोड़ने से पहले उसने ब्रेक डाउन लिया था या नहीं यह ज्ञात नहीं है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। = एसएन मौर्य, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed