फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lineman dead in ghazipur

खंभे से गिरकर संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत

Sun, 26 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
lineman dead in ghazipur
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित विद्युत खंभे पर रविवार को चढ़कर तार की मरम्मत कर रहे एक संविदा कर्मी की गिरकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन पर रामपुर बलभद्र गांव निवासी राजकुमार यादव (30) संविदा पर लाइनमैन के पद पर तीन वर्ष से तैनात था। कस्बा में लाइन फाल्ट होने पर पावर हाउस से शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़कर विद्युत तार की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे गिरा गया। हादसे में उसके सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आई। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इधर, हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए मऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed