फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Like last year, there was drizzle and people shivered all day due to increased melting.

Ghazipur News: पिछले साल की तरह हुई बूंदाबांदी गलन बढ़ने से दिनभर कांपे लोग

Mon, 29 Dec 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Like last year, there was drizzle and people shivered all day due to increased melting.
शहर में आमघाट कॉलोनी में जलते अलाव के पास खड़े संरक्षित पशु। संवाद
गाजीपुर। जनपद में रविवार को मौसम और सर्द हो गया। पिछले 28 दिसंबर की तरह इस बार भी बूंदाबांदी हुई। बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ने के बावजूद गलन बढ़ने से लोग दिन भर कांपते रहे। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की जुगत करते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर 2024 को जिले में अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार अधिकतम 18 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल अधिकतम पांच डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे गलन ज्यादा है।
विज्ञापन

हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। सुबह कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल छाए रहे, जिसके कारण लोग ठंड से कांपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा विभाग की ओर से 28 से 30 दिसंबर तक जनपद में ऑरेंज जोन रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा था।
रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम की तल्खी को देखते हुए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लिया। बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए।

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि ऑरेंज जोन के कारण मौसम में बदलाव आया है। जनपद 30 दिसंबर तक ऑरेंज जोन में रहेगा, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रविवार को पश्चिमी हवा करीब 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed