फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lights in many villages fail due to cable failure

केबिल में खराबी आने से कई गांवों की बत्ती गुल

Sun, 22 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lights in many villages fail due to cable failure
रेवतीपुर। क्षेत्र के मलियाबाग के पास शनिवार की सुबह 33 हजार की केबिल में खराबी आ गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। देर शाम तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी के इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हुई।भदौरा से रेवतीपुर बिजली उपकेंद्र पर आने वाली 33 हजार की केबिल में सुबह आठ बजे खराबी आ गई। इसके चलते रेवतीपुर सहित नवली, उतरौली, नगदिलपुर, गगरन, नगसर, रामपुर सहित कई अन्य गांवों की बिजली ठप हो गई। बिजली के अभाव में सभी उपकरण शो-पीस बने रहे। सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई। बिजली न होने से मोटर से पानी की टंकी नहीं भर पाई। इधर-उधर से किसी तरह पानी लाकर लोगों ने कामकाज किया। लोग विघुत उपकेंद्र पर फोन लगाकर आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेते रहे। देर शाम तक खराबी दूर नहीं हो सकी थी। इस संबंध में जेई हर्षित राय ने बताया कि बाहर से विघुत विभाग के कर्मचारी आएंगे तभी खराबी ठीक हो पाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जमानिया से आने वाली बिजली को सुहवल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तब तक इधर से ही बिजली सप्लाई चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed