फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lightning struck the couple and their son one kilometer away from their home

Ghazipur News: घर से एक किलोमीटर पहले दंपती और उसके बेटे पर गिरी बिजली

Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck the couple and their son one kilometer away from their home
दिलदारनगर गाजीपुर। क्षेत्र के कर्मा गांव मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दंपती और मासूम की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। कर्मा गांव निवासी दंपती बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर सरहुला स्थित ससुराल से घर जा रहा था। तीनों पर बिजली घर से लगभग एक किलोमीटर पहले गिरी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। ग्रामीण शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम और होली पर्व पर वह गांव आए थे। वह बुधवार को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे। बृहस्पतिवा सुबह वह पत्नी और बेटे को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। आकाश में बिजली तड़कने लगी। नगसर- दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर तीनों बिजली की चपेट में आए। तीनों अचेत होकर सड़क पर गिर गए। आस-पास के लोग तीनों को उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने तीनों को रेफर कर दिया। ग्रामीण तीनों को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डाॅक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed