फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Library operator who jumped from Hamid Setu remains untraced

Ghazipur News: हमीद सेतु से छलांग लगाने वाले लाइब्रेरी संचालक का नहीं चला पता

Wed, 29 Oct 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Library operator who jumped from Hamid Setu remains untraced
रजागंज चौकी के पास स्थित गंगा घाट पर खड़े वीर हमीद सेतु से छलांग लगाने वाले अंचलम राय के परिजन
शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु से नदी में छलांग लगाने वाले लाइब्रेरी संचालक का दूसरे दिन मंगलवार को भी पता नहीं चला। तलाश के वाराणसी से आई एसडीआरएफ की टीम वोट के सहारे तलाश करती रही।
विज्ञापन

टीम ने चार घंटे तक सेतु से गौसपुर करीब 12 किमी तक गंगा में तलाश करती रही, लेकिन संचालक का कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि रेवतीपुर थाना के रेवतीपुर गांव निवासी अंचलम सोमवार की शाम गंगा में कूद गए थे।
विज्ञापन

वाराणसी एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब एक बजे तलाश अभियान शुरू किया। गंगा नदी में करीब 12 किमी तक दो टीम ने वोट से तलाश अभियान चलाया। करीब शाम पांच बजे तक चार घंटे के बाद भी संचालक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लापता युवक के परिजनों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय भी मौके पर डटे रहे। परिजनों को अभी उम्मीद है कि उनका कलेजे का टुकड़ा मिल जाएगा।
उनकी हर नजरें अभियान में लगी टीमों के सदस्यों की ओर टकटकी लगाए थीं। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि नदी में कूदे लाइब्रेरी संचालक की तलाश जारी है। तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है, बरहाल सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed