रेवतीपुर। गांव में पूर्व आईएएस अधिकारी लालजी राय के पौत्र क्षितिज एवं शिवोम का जनेऊ (उपनयन) संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सोमवार को हुआ। इस मौके पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दोनों बालकों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इससे पहले सशस्त्र पुलिस बल ने उप राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। एलजी के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके प्रस्थान तक प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सुनील सिंह, कृष्णबिहारी राय, अभिनव सिन्हा, उमापति राय, अवधेश राय, दिनेश राय, राहुल आदि उपस्थित रहे।