{"_id":"62bffa24d72a7046356a1dde","slug":"letter-written-for-vijay-lal-yadav-for-expulsion-from-samajwadi-party-who-is-brother-of-azamgarh-mp-nirhua","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आजमगढ़ सांसद निरहुआ के भाई विजय लाल यादव को सपा से निष्कासन के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आजमगढ़ सांसद निरहुआ के भाई विजय लाल यादव को सपा से निष्कासन के लिए लिखा पत्र
Sat, 02 Jul 2022 01:26 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:26 PM IST
सार
पूर्व राज्य मंत्री और समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विजय लाल यादव को सपा निष्कासित करने के लिए पत्र लिखा गया है। विजय लाल यादव आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव के भाई हैं।
विज्ञापन
दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ विजय लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
पूर्व राज्य मंत्री और समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विजय लाल यादव का आजमगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ इंटरनेट पर वायरल तस्वीर को देखते हुए पार्टी से निष्कासित करने के लिए पत्र लिखा गया है। सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी से निष्कासित करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
रामधारी यादव ने बताया है कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत पर विजय लाल यादव ने उनसे मिलकर बधाई दी थी। इससे सपा के कार्यकर्ता बेहद आहत हैं। वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विजय लाल यादव निरहुआ के चचेरे भाई हैं। मालूम हो गुरुवार को ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विजय लाल यादव की कार पलट गई थी। इसमें वह घायल हो गए हैं। लखनऊ स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन