{"_id":"632e024152a8f202d3753b14","slug":"letter-sent-to-deduct-one-day-s-salary-of-eight-employees-ghazipur-news-vns6757968136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए भेजा पत्र, एडीओ ने औचक निरीक्षण में पाई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए भेजा पत्र, एडीओ ने औचक निरीक्षण में पाई लापरवाही
Sat, 24 Sep 2022 07:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 07:44 AM IST
सार
इसमें न्याय पंचायत नसरतपुर के सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर परिसर में नहीं दिखे और बिना साफ-सफाई किए ही घर चले गये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरदह स्थानीय विकास खंड पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को एडीओ पंचायत ने आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति के लिए पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन
व्हाटसएप ग्रुप में पूर्व सूचना के अनुसार 28 सितंबर को किसान मेला का आयोजन विकास खंड के परिसर में होना है। इसको संपन्न कराने को लेकर विकास खंड परिसर के आस-पास साफ-सफाई करने के लिए न्याय पंचायत नसरतपुर के सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह के औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसमें न्याय पंचायत नसरतपुर के सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर परिसर में नहीं दिखे और बिना साफ-सफाई किए ही घर चले गये। इसमें रूद्र प्रताप, भानू प्रताप सिंह, राजेश कुमार राम, लल्लन, अमीरचंद, रानी कुशवाहा, रामजीत राम, विरेंद्र राम कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने बताया की ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र संस्तुति के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इसमें न्याय पंचायत नसरतपुर के सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर परिसर में नहीं दिखे और बिना साफ-सफाई किए ही घर चले गये।