फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lekhpal suspended for not picking up MLA call in ghazipur

गाजीपुरः विधायक का फोन न उठाने पर लेखपाल निलंबित, तहसील मुख्यालय से किया गया संबद्ध

Wed, 07 Feb 2024 09:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

गाजीपुर के सैदपुर से सपा विधायक अंकित भारती ने बताया कि लेखपाल रंजीत कुमार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 तक कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को अवगत कराया। नायब तहसीलदार नंदगंज की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Lekhpal suspended for not picking up MLA call in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर से सपा विधायक अंकित भारती का फोन न उठाने पर अतरसुआ गांव के लेखपाल रंजीत कुमार को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। उसे तहसील मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विधायक अंकित भारती ने बताया कि लेखपाल रंजीत कुमार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 तक कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन


मामले से उन्होंने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं उप जिलाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह पटेल को अवगत कराया। कहा कि लेखपाल अगर विधायक का फोन नहीं उठा रहा है तो आम आदमी के साथ कैसा बर्ताव होगा। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को जांच सौंपी। नायब तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट दी। इसके आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


लेखपाल के अनुसार, उसने 3:10 पर उनका फोन उठाया था। सैदपुर एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि नायब तहसीलदार नंदगंज की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल रंजीत कुमार को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed