फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Led by the Zila Panchayat Chairperson, women staged a gherao of the SP MP's residence

Ghazipur News: जिपं अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने सपा सांसद के आवास का घेराव किया

Tue, 12 May 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Led by the Zila Panchayat Chairperson, women staged a gherao of the SP MP's residence
नारी शक्ति वंदन अधिनियम जनाक्रोश रैली के तहत मुहम्मदाबाद में सांसद आवास फाटक का घेराव करने के द
मुहम्मदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले सपा सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक आवास फाटक पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सांसद का घेराव किया और उनसे जवाब मांगा। इस दौरान महिला आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल संसद में पेश किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अफजाल अंसारी सहित विपक्षी नेताओं ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित किया। सपना सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा महिला कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं और भविष्य में 50 प्रतिशत तक आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

सपना सिंह ने कहा कि जब इस मुद्दे पर सांसद अफजाल अंसारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल में महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है। सांसद ने तर्क दिया कि इसी वजह से आज महिलाएं विभिन्न पदों पर पहुंच रही हैं। सपना सिंह ने सांसद के इस बयान का कड़ा विरोध किया। जवाब में सपना सिंह ने कहा कि महिलाओं को मिले अधिकार किसी एक दल या नेता की देन नहीं हैं, बल्कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनकी प्रगति संविधान के कारण ही संभव हुई है। सपना सिंह ने सांसद के बयान को गलत बताते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए, और इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास पर मौजूद थे सपा सांसद अफजाल
भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्य पहले पूर्व में निश्चित कार्यक्रम के तहत धरना देने के लिए शहीद पार्क मे जमा हुई और पता चलने पर कि सांसद अफजाल अंसारी अपने आवास पर हैं तो महिलाएं उनके आवस फाटक पर पहुंच गईं, वहां पर सांसद अफजाल अंसारी के अलावा उनके प्रतिनिधि बलिराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य फेंकू सिंह यादव गांधी जी व सभासद वकार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed