फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Learn modern farming techniques

आधुनिक कृषि तकनीक जानेंगे

Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Learn modern farming techniques
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को आपरेटिव लिमिटेड के तत्वाधान में सोमवार को तिवारीपुर मोड़ के पास स्थित गार्डेन में आयोजित सहकारिता एवं रबी फसल विचार गोष्ठी की तैयारी को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। इंटर कालेज मुहम्मदाबाद परिसर में हैलीपैड तैयार हो गया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय, इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में किसान आधुनिक कृषि की तकनीकों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि इफको के एमडी डॉ. उदयशंकर अवस्थी 12 बजे दिन में पहुंचेंगे। गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र एवं अध्यक्षता वाराणसी मंडल के आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर टेंट आदि लगाने का कार्य तेजी पर है। गोष्ठी में शामिल होने वाले 2 हजार किसानों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक कृषि से संबंधित विशेष जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों काे आधुनिक कृषि तकनीकों से रूबरू कराना है।


ताकि वह इनका इस्तेमाल करके अपनी उपज को अच्छा बनाए। विभिन्न कंपनियों के स्टाल भी लगेंगे। साथ ही किसानों को उपहार स्वरूप बीज के नमूने दिए जाएंगे। जिले के विकासशील किसानों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed