फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laying of sewer line is closed due to lockdown

लॉकडाउन से बंद है सीवर लाइन बिछाने का कार्य

Fri, 15 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Laying of sewer line is closed due to lockdown
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण से देश जूझ रहा है। इसका असर जनपद के विकास कार्यों पर भी पड़ा है। कई बड़ी परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। इनमें से एक है नगर की सीवरेज परियोजना। 90 करोड़ की लागत से जलनिगम द्वारा 80 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य भी महीनों से रूका हुआ है। नौ माह पहले आरंभ की गई यह परियोजना वर्ष 2021 तक हर हाल में पूरी होनी थी लेकिन कब पूरी होगी यह कहना कठिन है।
विज्ञापन

नगर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई है। इससे नगर के तमाम मार्ग और गलियों की सूरत बिगड़ गई है। आवागमन करने वाले दुश्वारियां झेल रहे हैं। लेकिन उनके मन में इस बात की तसल्ली है कि कार्य पूरा होने पर कठिनाईयां समाप्त हो जाएंगी। इन दिनों कोरोना संक्रमण ने सबको जकड़ लिया है। अब लाकडाउन तीन भी शुरू है। तेजी से चल रहा कार्य दो महीने से रुका है। ऐसे में लोगों की परेशानी बरकरार है।
विज्ञापन

नगर में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य नौ माह पहले जलनिगम की ओर से शुरू कराया गया था। कई गलियों का कार्य जहां पूरा हो गया है, वहीं कई स्थानों पर कार्य चल रहा था। सड़कों पर काफी लंबा-चौड़ा गड्ढा खोदकर चैंबर बनाए जाने की वजह से कार्य पूरा करने में समय लग रहा था। पुलिस लाइन और नवाबगंज-उर्दू बाजार मार्ग पर चैंबर का निर्माण कार्य होने से करीब तीन माह तक वाहनों का आवागमन बंद था। इसके साथ ही जिन गलियों में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका था, उसे ठीक से पाटा नहीं गया है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फिर भी लोगों के मन में यह बात थी कि संबंधित विभाग की तरफ से जल्द से जल्द कार्य पूरा कर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा, जिससे आवागमन में होने वाली परेशानी का समाधान हो जाएगा। इसी बीच कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने से डेढ़ माह से कार्य बंद है। इससे खुदाई वाली सड़कों की स्थिति बदहाल बनी हुई है। बारिश होने पर यह सड़कें कीचड़-पानी में तब्दील हो जा रही है। जलनिगम के जेई अनिल कुमार ने बताया कि नगर में 80 किलोमीटर तक सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य महीनों से चल रहा है। 45 किलोमीटर तक कार्य पूरा हो चुका है लेकिन लॉकडाउन की वजह से कार्य बंद है। बताया कि 90 करोड़ की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य हो रहा है। 2021 तक कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क की खुदाई की वजह से आवागमन करने वालों को जरूर परेशान होना पड़ रहा है लेकिन जितनी सड़कों की खुदाई कराई गई है, उसका निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed