फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lawsuit against eight people for burning illegal electricity

अवैध बिजली जला रहे आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 29 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit against eight people for burning illegal electricity
गाजीपुर। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम एवं विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार को सब डिविजन नंदगंज के अंतर्गत तीन गावों में छापेमारी की। इसमे 32 लोगों का परिसर चेक किया गया। जिसमें चोरी से चला रहे पांच पंपिंग सेट वालों के ऊपर एवं तीन घरेलू उपभोक्ता के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई। दस लोगों का बकाया पर लाइन विछेदन किया गया।
विज्ञापन

टीम ने सबुआ, मेहरौली, चोचकपुर में विद्युत विभाग की टीम पहुंची। घर घर जा कर बिजली कनेक्शन चेक किया गया। सहायक अभियंता नंदगंज अमित कुमार ने बताया कि अवैध रूप से केबिल खीच कर लाइन का प्रयोग करते आठ लोगो को पकड़ा गया है। सभी लोगों का विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा कराया जा रहा है। उनसे राजस्व वसूल भी किया जाएगा। चेतावनी दिया कि अगर कोई उपभोक्ता मीटर बाईपास करके अवैध रूप से अगर विजली चोरी करते पकड़े जाता है तो उसके ऊपर दंडात्मक विभागीय कार्यवाही करने के साथ साथ उससे विजली क्षतिपूर्ति के रूप में राजस्व वसूली भी की जाएगी। इस मौके पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ए के सिंह, प्रवीण ओझा, जेई पंकज चौहान, जेई पंकज जायसवाल,रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed