फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Last chance to correct errors today

Ghazipur News: त्रुटियों को सही करने का अंतिम मौका आज

Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Last chance to correct errors today
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 2024 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के परिषद की वेबसाइट पर अपलोड शैक्षिक विवरणों में अवशेष रह गई त्रुटियों को सही करने का 20 दिसंबर तक अंतिम मौका दिया गया है। संशोधन की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्यों, जिला विद्यालय निरीक्षकों और क्षेत्रीय कार्यालयों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे छात्रों की शैक्षिक त्रुटियों की भली-भांति जांच कर लें। उसके बाद साक्ष्यों सहित पूर्ण विवरण अपने क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। इससे पूर्व शैक्षिक विवरणों को शुद्ध करने के लिए बीते छह दिसंबर तक का समय दिया गया था। इसके बावजूद प्रधानाचार्यों द्वारा त्रुटियां अवशेष रह जाने की शिकायत की गई। परीक्षार्थियों के व्यापक हित को देखते हुए बोर्ड ने त्रुटियों को संशोधित करने का अंतिम अवसर 20 दिसंबर तक दिया है। यह तिथि कल बुधवार को समाप्त हो जाएगी। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को कड़ी चेतावनी दी है कि इस तिथि के बाद अगर कोई त्रुटि रह जाने की किसी प्रधानाचार्य द्वारा शिकायत की गई तो उसे दोषी मानते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रधानाचार्य सहित जिला विद्यालय निरीक्षक और क्षेत्रीय कार्यालय भी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को यह निर्देश दिया गया था कि छात्रों के नाम, उनके माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति एवं विषयों में दर्ज त्रुटियों को संशोधित करा लें। यह भी निर्देश दिया गया था कि सभी संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों का विद्यालय अभिलेख से भली भांति जांच करा लें। त्रुटि मिलने या नहीं मिलने पर दोनों परिस्थितियों में प्रधानाचार्य इसे छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को अवश्य दिखा दें। इसके उपरांत चेक लिस्ट में मिली त्रुटियों को वेबसाइट पर तत्काल संशोधित एवं अपडेट करा लें। प्रधानाचार्यो को यह भी सुनिश्चित करना था कि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले एक भी छात्र का शैक्षिक विवरण निर्धारित तिथि के तहत परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने से छूटने न पाए और किसी छात्र-छात्रा के शैक्षिक विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि अवशेष न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधानाचार्यों द्वारा त्रुटि न रहने का प्रमाण पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिया गया था। इसके बावजूद त्रुटियां रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed