फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Landless farmers are getting rich by farming on the sand of Ganga

Ghazipur News: गंगा की रेत पर खेती से मालामाल हो रहे भूमिहीन किसान

Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Landless farmers are getting rich by farming on the sand of Ganga
गाजीपुर। गंगा किनारे रहने वाले अनगिनत भूमिहीन किसान सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर सब्जियों की खेती से रोजाना हजार रुपये तक कमा रहे हैं।
विज्ञापन

लहुरी काशी के नाम से प्रसिद्ध गाजीपुर से होकर गुजरी जीवनदायिनी गंगा के किनारे सैदपुर से लेकर बिहार के बक्सर तक खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि की जमकर खेती हो रही है। इस कार्य में अनगिनत भूमिहीन किसान भी मालामाल हो रहे हैं।
बानगी के तौर पर ददरी घाट को ही ले सकते हैं। यहां एक ओर गंगा की शांत लहरें बहती हैं तो दूसरी ओर जीवन की जद्दोजहद में डूबे किसान रेत के टापू पर नई उम्मीद बोते नजर आते हैं। यहां ऐसे तमाम किसान हैं, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है लेकिन हौसला बेहिसाब है। गर्मियों की तपती धूप में ये गंगा की रेत पर खीरा, ककड़ी, तरबूज उगा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना भोर में ककड़ी, सब्जी आदि को तोड़ते हैं और नावों से घाट तक लाते हैं। यह नजारा रोजाना भोर में चार से छह बजे तक देखा जा सकता है।
महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे अपने परिवार के साथ सिर पर टोकरी उठाए घाट की सीढ़ियां चढ़ते नजर आते हैं। संकट मोचन मंदिर के पीछे अस्थायी मंडी सजती है, जहां शहर के व्यापारी पहुंचते हैं और थोक में माल खरीदकर ले जाते हैं। अप्रैल से जून तक व्यापार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed