फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Land not found, construction of cow protection center in limbo

Ghazipur News: नहीं मिली भूमि , अधर में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण

Thu, 29 Aug 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Land not found, construction of cow protection center in limbo
गाजीपुर। जनपद में पांचवें वृहद गो-संरक्षण केंद्र के निर्माण को लेकर शासन की ओर से पशु पालन विभाग से प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन अभी तक इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके कारण वृहद गो-संरक्षण केंद्र के निर्माण का मामला अधर में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

गोवंशों के बेहतर ढंग से रख-रखाव को लेकर वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण होना है। शासन के निर्देश पर पशु पालन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया। इस पर मुहर लगाते हुए शासन ने जिला प्रशासन को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जमीन उपलब्ध कराने के लिए बीते 10 जुलाई को डीएम की ओर से जिले के सातों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिया गया था। यहीं 15 दिन का समय भी निर्धारित गया था। बावजूद डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है, अब तक किसी भी तहसील में जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाई है। ऐसे में वृहद गो संरक्षण केंद्र का मामला परवान नहीं चढ़ पा रहा है, बल्कि यह ठंडे बस्ते में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में पशु पालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गौतम ने बताया कि जमीन अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। जमीन उपलब्ध होते ही वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में नौ लाख मवेशी
जनपद में लगभग नौ लाख मवेशी हैं। एक वृहद गो संरक्षण केंद्र में 300 गोवंशों को रखने की क्षमता होती है। वृहद गो संरक्षण केंद्र में मवेशियों को रहने के लिए टीनशेड का निर्माण कराया जाता है। साथ ही कार्यालय और चारा घर का भी निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर हैं वृहद गो संरक्षण केंद्र
जनपद में चार वृहद गो संरक्षण केंद्र हैं। इनमें मुहम्मदाबाद तहसील के करीमुद्दीनपुर, कासिमाबाद के परजीपाह, सैदपुर के पिपनार और सदर तहसील का कुसेहरा शामिल है। इन चारों केंद्र में 1200 गोवंश रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed