फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Land cut in front of eyes

आंखों के सामने कट रही भूमि

Sat, 12 Aug 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Land cut in front of eyes
रफीपुर गावं के पास हो रहा गंगा में कटान।
क्षेत्र में कटान का क्रम जारी है। कभी सोकनी, बड़हरिया, तो कभी रफीपुर में कटान अपना प्रभाव दिखा रही है। दो दिनों से रफीपुर में कटान का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जहां डेढ़ बिस्वा भूमि कटकर गंगा में समाहित हो गई, वहीं शनिवार को भी विभिन्न किसानों की करीब 17 बिस्वा भूमि कटान की भेंट चढ़ गई। गंगा भूमि को काटते हुए तेजी से पूजन बाबा के आश्रम की तरफ बढ़ रही है। कटान की रफ्तार नहीं रुकी तो आश्रम भी गंगा की गोंद में समा जाएगा।
विज्ञापन


वर्षों पहले क्षेत्र के पुरैना से कटान का क्रम शुरू हुआ। ऐसी कटान हुई कि पुरैना के सैकड़ों बिस्वा कृषि योग्य भूमि सहित दर्जनों लोगों के मकान के साथ ही शिव मंदिर गंगा में समाहित हो गया। प्रशासन ने बोल्डर आदि लगाकर यहां के कटान को तो रोक लिया, लेकिन रफीपुर, सोकनी और बड़हरिया वर्षों से कटान का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


यहां के कटान को रोकने के नाम पर प्रशासन द्वारा सिर्फ निरीक्षण ही किया जा रहा है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने पर इन स्थानों पर कटान का क्रम भी जारी हो गया। पिछले दो दिनों से रफीपुर में कटान का क्रम जारी है। शुक्रवार को कटान पीड़ितों के आंखों के सामने ही करीब डेढ़ बीघा भूमि कटकर गंगा में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी कटान का सिलसिला जारी रहा। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कटान शुरू हो गया। देखते ही देखते करीब डेढ़ घंटे में 17 विस्वा भूमि कटान की भेंट चढ़ गई। शनिवार को जिन लोगों की भूमि कटकर गंगा में समाहित हुई, उनमें रामअवतार सिंह, कृष्णा सिंह, राधेश्याम सिंह, रामदेव सिंह, रामा सिंह, उमाशंकर सिंह, गोपाल सिंह, धनंजय सिंह, नर्वदेश्वर यादव, मुन्ना, नरेंद्र. शिवपूजन सिंह, रामपूजन सिंह, दिनेश सिंह, जनार्दन सिंह, कुबेर सिंह, रामकुमार सिंह, सिरी सिंह, रामप्रबोध सिंह आदि शामिल हैं।


गंगा नदी भूमि को काटते हुए तेजी से रफीपुर में स्थित पूजन बाबा आश्रम की तरफ बढ़ रही है। वह आश्रम से महज 50 मीटर पर बह रही है। अगर कटान की रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो आश्रम को गंगा में समाने के साथ ही तुलसीपुर और महाबलपुर गांव भी कटान की जद में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed