फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lahuri Kashi remained immersed in yoga for 45 minutes.

Ghazipur News: 45 मिनट तक योगमय रही लहुरीकाशी

Mon, 22 Jun 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lahuri Kashi remained immersed in yoga for 45 minutes.
दिलदारनगर के महादेवा मंदिर परिसर में योग करते लोग। संवाद
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में जगह-जगह साधकों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान जनपद योगमय नजर आया। लोगों ने योग की विभिन्न मुद्राओं संग योगाभ्यास किया। साथ ही पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। योग प्रशिक्षक विजेता पांडेय और मुकेश यादव ने 45 मिनट तक सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। लोगों ने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं में नजर आए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में जखनिया विधायक बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी डॉ. ईरज राजा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने जवानों संग योग किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व झांसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगाभ्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

मंत्री बोले-योग करने वाल रोग मुक्त
मुख्य अतिथि मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि आज गाजीपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में योग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। योग को जिसने भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया, उसने अपने शरीर को रोग मुक्त रखा। अंत में जिला विकास अधिकारी राजन राय ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। सैदपुर के एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त वाराणसी एस राजलिंगम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग विश्व को कल्याण का संदेश देता है। साथ ही भारत के योगदान को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के शास्त्री नगर स्थित मां कवलपाती हॉस्पिटल और मैटरनिटी रिसर्च सेंटर में संस्थान निदेशक डॉ. बीती सिंह, डॉ. स्वतंत्र सिंह, अंजली, ऋतु, विष्णु आदि ने योग किया। सत्यदेव समूह के कॉलेजों की ओर से सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने योग किया। पीजी कॉलेज टेरी में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. पुष्यमित्र तिवारी, सुप्रिया सिंह, शुभ्रदीप चक्रवर्ती, नागेंद्र कुमार ने योग किया। महात्मा ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, दिनकर सिंह, हरी कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, संजीव अग्रहरि आदि ने योग किया।
शहर के मियापुरा स्थित शाह फैज पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाराजगंज रेलवे क्रॉसिंग स्थित काली माता मंदिर परिसर में राजेंद्र यादव, सुरेश बिंद, सोमारु चौहान, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। भीमापार में शिक्षा क्षेत्र सादात के तहत कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर, भीमापार के परिसर में रविवार योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर योग प्रशिक्षक रेशमा यादव, मनोज कुमार सिंह, सतीराम राम, विजय गुप्ता, जैनब रहमान आदि मौजूद रहे। बहादुरगंज में मां चंडी धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, मयंक राय, धर्मेंद्रनाथ राय, नीतीश उपाध्याय, गिरीश निरंजन आदि ने योग किया। गंगौली में ब्लॉक मुख्यालय के अलावा एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, प्रफुल्ल सिंह, सुभांशु मिश्रा, मनोज सिंह, धर्मेंद्रनाथ राय ने योग किया। मुहम्मदाबाद शहीद पार्क परिसर में उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी, भावरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना, सर्किल अधिकारी सुधाकर पांडेय, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, वीरेंद्र राय ने योग किया। खानपुर में पोखरा स्थित तरुण सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अचल सिंह, श्याम कुंवर मौर्य, संतोष चौहान, तरुण सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।

सिधागरघाट में क्षेत्र के पाली, अवराकोल, मुहम्मदपुर टंडवा, सुरवत, मुहम्मदपुर कुसुम, बड़िहार, बेरुकाही सिधागरघाट, आदि जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में अमित राय, शशिकांत राय, अजय कुमार वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, पन्ना वर्मा शामिल रहे। दिलदारनगर में गांव स्थित महादेवा परिसर में बबुआ सिंह, सभासद दीपक गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश अकेला, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। नंदगंज में एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कपिल देव यादव, उदय राज आदि मौजूद रहे। जमानिया में शैक्षणिक संस्थानों समेत कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, उदय सिंह, राजीव सिंह, अरुण कुमार, तारकेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे। फतेहउल्लापुर स्थित सेल एग्री कमोडिटीज में आयोजित कार्यक्रम में बृजमोहन, जीएम प्रिंस गाखर, दिनेश यादव, विनोद श्रीवास्तव, हिमांक यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed