फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lahuri Kashi is adorned with tricolour, flag hoisting will be done with pride today

Ghazipur News: तिरंगामय हुई लहुरी काशी, आज आन-बान-शान से होगा झंडारोहण

Fri, 15 Aug 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lahuri Kashi is adorned with tricolour, flag hoisting will be done with pride today
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर कोतवाली में की गई सजावट।  - फोटो : संवाद
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लहुरी काशी शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों में तिरंगा झंडा आन-बान-शान से फहरेगा। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। साथ ही अमर शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को सजाया गया है। कचहरी से डीएम आवास तक विद्युत पोलों पर लिपटी केशरिया, सफेद और हरे रंग की लड़ियां रोशनी बिखेर रही हैं। पीरनगर और गोराबाजार तक सड़क किनारे यही स्थिति है। महुआबाग, गांधी पार्क, कलेक्ट्रेट, अफीम फैक्ट्री का इलाका तिरंगे की लाइट और झालरों से सजाए गए हैं। मेड़िकल कॉलेज अस्पताल को भी इस बार तिरंगे की कलर में झालरों से सजाया गया है। रात में इन झालरों के जगमगसे पूरा इलाका तिरंगामय हो गया है।जिला खेल कार्यालय गाजीपुर और जिला प्रशासन की ओर से महिला/पुरुष की 05 किमी क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता होगी।। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता को साइकिल व अन्य 6 स्थान तक आने वाले खिलाड़ियो को आकर्षण पुरस्कार दिया जाएगा। यह दौड़ सुबह 7 बजे नेहरु स्टेडियम गोराबाजार से शुरू होगी। रैली पीजी कॉलेज चौराहा होते हुए पुलिस लाइन गेट के सामने से आर्दशबौद्ध स्कूल के चौराहा तक और वहां से वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरू स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed