फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lahuri Kashi became Shiva-filled, echoing of Bol Bam everywhere

Ghazipur News: शिवमय हुई लहुरी काशी, हर ओर बोल बम की गूंज

Tue, 11 Jul 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lahuri Kashi became Shiva-filled, echoing of Bol Bam everywhere
गाजीपुर। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को लहुरी काशी बोल-बम, हर-हर महादेव से गूंज उठी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक शिवालयों में देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। भोर से ही पूजा-पाठ का शुरू हुआ दौर देर शाम तक जारी रहा। प्रसिद्ध महाहर धाम में जिले के अलावा आजमगढ़, बलिया, मऊ से पहुंचे हजारों की संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने देवो के देव महादेव का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


शहर के मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर, ददरीघाट, बूढ़ा महादेव, चीतनाथ, लाल दरवाजा, सकलेनाबाद, स्टेशन परिसर, नवाबगंज सहित कई अन्य शिव मंदिरों में भक्तों ने आसपास की दुकानों से पूजन सामग्री फल-फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि लेकर भोलेनाथ को अर्पित कर एवं धूप-दीप दिखाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मरदह: महाहर धाम पर रविवार की रात बारह बजे से ही कांवरियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया था। सोमवार की भोर होते-होते पूरा मंदिर परिसर कांवरियों-श्रद्धालुओं से भर गया था। भीड़ के चलते जलाभिषेक के लिए काफी लंबी कतारें लग गई। जलाभिषेक के लिए भक्तों को काफी देर तक कतार में खड़े रहना पड़ा। शिव के जयकारों से समूचा वातावरण शिवमय हो गया था। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी देवाधिदेव का पूजन-अर्चन किया। करीमुद्दीनपुर: बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वरनाथ महादेव ऊंचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर, सोमेश्वरनाथ और बाबा घटेश्वर नाथ लट्ठूडीह के साथ ही पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सेवराई:भदौरा, सेवराई, मिश्रवलिया, गोड़सरा, मनिया, बरेजी, देवल, चित्तर का डेरा, उसिया सहित विभिन्न गांव के शिवालयों को पूरी तरह से सजाया गया था। देवकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गहमर के मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा शिव मंदिर, सतरामगंज बाजार स्थित शिव मंदिर, बकैनिया के महादेवा मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। गहमर: अति प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर के अलावा मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा के मंदिर पर भी शिवभक्तों ने पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। जमानिया: महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed