{"_id":"5ea0781a8ebc3e902b0f6a6d","slug":"lackdown-rules-not-being-followed-ghazipur-news-vns52154405","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन के नियमों का नहीं हो रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन के नियमों का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना की वजह से चल रहे ला्कडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। सुबह, शाम बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। नियमों का उल्लंघन कर शाम के समय बाजारों में छिटपुट दुकानों खोली जा रही है। सड़कों पर लोग समूह में टहलते दिखाई दे रहे हैं। बैंकों में जुट रहे ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे है। दस बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। इधर अधिकारी भ्रमणशील रह कर सख्ती बना रहे हैं।
शहर के गोराबाजार, लंका, मिश्रबाजार, रौजा तथा सट्टी आदि क्षेत्रों में सुबह खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ रही है जहां सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। कई बार बढ़ती भीड़ तथा सख्ती को देखते हुए पुलिस ने समय से पहले ही बाजार बंद करा दिया लेकिन दूसरे ही दिन फिर इसी प्रकार की स्थिति हो जा रही है।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सुबह बाजार खुल जा रहे है। लोगों की भीड़ की वजह से नियमों का उल्लंघन होता दिख जा रहा है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों की चट्टियों पर शाम को भी चाय, समोसा की दुकानें खुलने लगी है। चाट पकौड़ी के ठेले भी गलियों में घुमने लगे है। सेवराई संवाददाता के अनुसार भदौरा बाजार में भीड़ बढ़ जाने के कारण उसे बंद करवा दिया गया। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप की स्थिति मची रही। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर और बार-बार मनाही के बावजूद लॉकडाउन तोड़ने एवं गैर जरूरी दुकानों को खोल रहे हैं।
विज्ञापन
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रह रहा है लेकिन शाम के समय लोग सड़कों पर टहलते देखे जा रहे हैं। इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस समझा-बुझाकर घेर भेज रही है। बाजार में सब्जी, राशन और दवा की छिटपुट दुकानें शाम के समय खुली देखी गई। जखनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा ने स्थानीय तथा आसपास के बाजारों में घूमकर लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया लेकिन लोग इसे अब नजर अंदाज करने लगे हैं।