फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lack of passenger amenities at Tajpur Dehma Halt

Ghazipur News: ताजपुर डेहमा हाॅल्ट पर यात्री सुविधाओं की कमी

Thu, 11 Jun 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lack of passenger amenities at Tajpur Dehma Halt
गाजीपुर। वाराणसी-छपरा रेलखंड स्थित ताजपुर डेहमा हाॅल्ट पर यात्री सुविधाओं का भारी अभाव है। यहां प्लेटफार्म पर शेड और शौचालय न होने, पानी की बदहाल व्यवस्था और स्टेशन में लगे गंदगी के अंबार से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आसपास के करीब 10 से 12 गांवों से पहुंच रहे यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी कमलेश राय ने बताया कि, इस हाॅल्ट पर तीन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। ऐसे में आसपास के करीब 10 से 12 गांवों के 359 यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते है। ऐसे में सिटी रेलवे स्टेशन से बलिया की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकती है। इस प्लेटफार्म पर टिन शेड नहीं लगाया गया है। ऐसे में इस प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्टेशन पर एकमात्र हैंडपंप भी अच्छी स्थिति में नहीं है। हाल्ट पर लगी टोटियां भी टूटी हुई हैं। लोगों को शीतल व स्वच्छ पेयजल के लिए बोतलबंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में शौचालय की व्यवस्था न होने और गंदगी का अंबार होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed