फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   labour get ration from kota

मजदूरों को कोटे की दुकान से मिलेगा राशन

Tue, 24 Mar 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
labour get ration from kota
बहादुरगंज। कोरोना वायरस के मद्देनजर उप जिलाधिकारी रमेश मौर्या के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में बैठक आयोजित की गई। कोरोना जैसे घातक वायरस से निपटने के लिए नगर पंचायत प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना जैसे घातक वायरस से होने वाली दुश्वारियों से आज पूरे देश में भयावह स्थिति उत्पन्न है। सावधानी के साथ इस घातक वायरस से बचा जा सकता है। निर्देश दिया कि मांस, मछली की दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी। बाजार में ज्यादा भीड़ न होने दें। प्रतिदिन दो से तीन बार फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जाए एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। पटरी के दुकानदार, दिहाड़ी मजदूरों की क्षति पूर्ति के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संतोष सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभासद ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ एक फोटो उपलब्ध कराकर नोडल अधिकारी को दे दें जिससे अप्रैल माह में खाद्यान्न वितरण किया जा सके। इस अवसर पर तहसीलदार कासिमाबाद विराग पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि रेयाज अहमद अंसारी, सभासद रामविलास राय, सैफ खान, रईस अंसारी, लिपिक इकबाल खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed