फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laborer crushed to death by trailer

Ghazipur News: ट्रेलर से कुचलकर मजदूर की मौत

Sun, 12 Apr 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Laborer crushed to death by trailer
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-124 डी के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास शनिवार को बाइक संतुलित होकर ट्रेलर के पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसे में मटूकपुर गांव निवासी मजदूर प्रकाश राजभर (30) की कुचलकर मौत हो गई। ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने बताया कि मटूकपुर गांव निवासी प्रकाश राजभर बाइक से मरदह की ओर जा रहे थे। सड़क पर बने गहरे गड्ढे को काले रंग की भस्सी से पाट दिया गया था।
विज्ञापन

इसी पर बाइक चढ़ने से संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर के पिछले पहिये से कुचलकर बाइक चला रहे प्रकाश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को मॉच्यूरी हाउस के लिए भेज दिया। ट्रेलर को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed