फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kushwaha Samaj celebrated Gautam Buddha's birth anniversary with pomp

कुशवाहा समाज ने धूमधाम से मनाई गौतम बुद्ध की जयंती

Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kushwaha Samaj celebrated Gautam Buddha's birth anniversary with pomp
कुशवाहा समाज ने सोमवार को गौतम बुद्ध जयंती शहर के छावनी लाइन में धूमधाम के साथ मनाई। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि विश्व के 66 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी है। जबकि अपने देश में महामानव गौतम बुद्ध उपेक्षित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध का जन्म उस समय हुआ था, जब समाज में ऊंच, नीच, विषमता, रुढ़िवादिता, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां चरम पर थीं। बुद्ध ने अपने उपदेशों से से संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोया। उनके विचारों एवं उपदेशों पर चलकर संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा पूर्व ग्राम प्रधान उर्मिला कुशवाहा, कमलाकांत, अजीत, सुभाष, सुरेश, सरेंद्र, भन्ते रामसागर आदि मौजूद रहे। इधर एमजेआरपी पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम में चित्र पर बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा और राजेश कुशवाहा ने कहा कि महामानव गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई0 पूर्व कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। उन्होंने 29 वर्ष की उम्र में घर छोड़ दिया और गया में ज्ञान प्राप्त किया और पहला उपदेश सारनाथ में दिया। भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं मृत्यु तीनों वैशाख पूर्णिमा को हुआ। 483 ई0 पूर्व कुशीनगर में नश्वर शरीर का परित्याग कर ब्रहमलीन हुए। नूरपुर में रामनरेश कुशवाहा, सुधाकर कुशवाहा, देवकली में अशोक कुशवाहा, नरेंद्र मौर्य, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. आकांक्षा सिंह, निशा मैर्या, लक्ष्मी देवी, आरती मौर्य ने चित्र पर माल्यापर्ण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पियरी में कुशवाहा महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा, डा. शिवकुमार और डा. संतोष कुशवाहा सरायतालवी में रंगजी कुशवाहा, बभनौली में राजपति और रमाशंकर एडवोकेट, औड़िहार में रामकिशुन एडवोकेट, बरैरवां में मोहन कुशवाहा, तरांव में कालीचरन एडवोकेट बेचन कुशवाहा, भितरी में गोपाल कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, अच्छेलाल मौर्य, मुङियार में प्रकाश कुशवाहा, ओमकार व उर्मिला कुशवाहा ने चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed