फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Knowledge always brings respect'

हमेशा विद्वता से प्राप्त होता है सम्मान

Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Knowledge always brings respect'
गाजीपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि पैसा संसाधन और सुविधाएं प्रदान करता है, जबकि सम्मान हमेशा ज्ञान से प्राप्त होता है। आप सभी पढ़ने की कोशिश करें। हमेशा संगठन के सिद्धांत और विचार को अपनाते हुए उसका व्यवहार प्रदर्शन अपनी जीवनशैली में करने का प्रयास करें। यह बातें उन्होंने पार्टी के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर मंडल मीडिया एवं मोर्चों के मीडिया प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की जितना काम हमारी सरकारों ने किया है। उनको समाज के बीच ले जाकर मीडिया के माध्यम से जन-जन को बताने की जिम्मेदारी आपकी है। सचेत करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा प्रदेश में सामाजिक माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है उससे हमें सतर्क रहते हुए अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना है। जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय और प्रवीण सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इससे पहले प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे का किशन शर्मा एवं कुवंर बहादुर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, अनिल पांडेय, निमेष पांडेय, शुभांशु मिश्रा, श्रवण गुप्ता, लालमुनी गोड़, अरुण कुमार बिंद, नितीश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed