फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Knife and Ramma go into ground dispute, ten injured

जमीनी विवाद में चला चाकू और रम्मा, दस घायल

Thu, 18 Jun 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Knife and Ramma go into ground dispute, ten injured
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना के नसीरपुर गांव में बुद्धवार की देर शाम जमीनी विवाद में दो पक्षों में चाकू और रम्मा चला। इस मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नसीरपुर दलित बस्ती के नंदू राम तथा सरवन राम के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चला रहा है। इसी को लेकर बुधवार की देर शाम करीब सात बजे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला शांत होने की बजाय बढ़ता ही गया और मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से चाकू और रम्मा चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियं त्रण में किया। इसके बाद मारपीट में घायल एक पक्ष के नंदू राम, दुर्गावती देवी, रविंद्र कुमार, वंदना भारती, चंदना भारती, सिकंदर तथा दूसरे पक्ष के सरवन राम, ज्ञानती देवी, छोटेलाल व सुनीता को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया भेजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने एक पक्ष के तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों का आरोप था कि विवादित जमीन को लेकर दुल्लहपुर थाना पर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन पुलिस मौका मुआयना करने नहीं पहुंची। इसके साथ ही हल्का लेखपाल से भी विवादित भूमि के मामले में नापी कराकर कब्जा दिलाने की सिफारिश की गई, लेकिन मामले को अनसुना कर दिया गया, जिससे इतना बड़ा बवाल हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed