फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

Tue, 21 Feb 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
 killed in truck collision
रेल हादसे के बाद घटना की जानकारी लेते जीएम।
थाना क्षेत्र के जयरामपुर बाजार के पास रविवार की देर शाम सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना किशोर के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया।
विज्ञापन


जयरामपुर गांव निवासी रामभवन यादव का पुत्र दीपक यादव (16) स्थानीय बाजार में सामान खरीदने आया था। सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ स्थल के तरफ आता देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी दीपक यादव के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और इलाज के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और खड़े ट्रक को थाने ले आई। किशोर के परिजनों ने पुलिस को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed