फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kidnapping accused arrested, girl recovered after four months

Ghazipur News: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, चार माह बाद बालिका बरामद

Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping accused arrested, girl recovered after four months
गाजीपुर। सुहवल के एक गांव की बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चार महीने बाद शनिवार को बहलोलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बालिका को बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कहीं भागने के फिराक में था। पांच अगस्त को एक गांव की बालिका को गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। परिजनों ने बालिका की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। घटना के चार माह बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed