{"_id":"ef845de80deb0388bfacb9427ca8557f","slug":"kho-kho-clout-in-regional-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय खो-खो में जनपद का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय खो-खो में जनपद का रहा दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण इंटर कालेज डेढ़गावां में मंगलवार को आयोजित मंडल स्तरीय
विज्ञापन
विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में बालक सीनियर, सब जूनियर और बालिका सीनियर
वर्ग में गाजीपुर ने दबदबा कायम रखा।
वहीं जौनपुर ने बालिकाओं के सिनियर वर्ग में सफलता प्राप्त की।
प्रतियोगिता में जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग सिनियर वर्ग के पहले मैच में गाजीपुर ने जौनपुर को एक पाली व 7 अंकों से पराजित किया। दूसरे मैच में जौनपुर ने वाराणसी को एक पाली 6 अंकों से पराजित किया।
बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में गाजीपुर ने चंदौली को एक पाली व 10 अंकों से और जौनपुर ने वाराणसी को 7-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालकों के सीनियर वर्ग का फाइनल मैच में गाजीपुर ने जौनपुर को एक पाली व 6 अंकों से पराजित किया। बालिकाओं के सीनियर वर्ग के फाइनल में जौनपुर ने गाजीपुर को 4-3 से हराया। बालकों के सब जूनियर में गाजीपुर ने चंदौली को एक पाली व 8 अंकों से हराया।
दूसरे मैच में जौनपुर को वाक ओवर मिला। बालिका वर्ग के सब जूनियर में गाजीपुर ने चन्दौली को एक पाली व 9 अंकों से पराजित किया। दूसरे मैच में जौनपुर ने वाराणसी को एक पाली व 6 अंकों से हराया।
सब जूनियर बालक के पहले फाइनल में गाजीपुर ने जौनपुर को एक पाली व 3 अंकों से और बालिका सब जूनियर फाइनल में गाजीपुर ने जौनपुर 11-10 से पराजित किया।
प्रदेश स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन श्री कृष्ण इंटर कालेज डेढगावां में 10 दिसंबर को होगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह व वर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर शिवकुमार सिंह, सुप्रिया घोषाल, अरूण राय, विक्रमाजीत सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार राय, कांति सिंह, सर्वजीत यादव, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
निर्णायक दुर्गा प्रसाद राय और अनिल कुमार रहे। उद्घोषक की भूमिका ओमकार नाथ राय व संजय श्रीवास्तव ने निभाई।