{"_id":"642488b7283585731c096254","slug":"khasra-outbreak-in-many-villages-four-children-suffer-ghazipur-news-c-20-1-128049-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कई गांवों में खसरा का प्रकोप, चार बच्चे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कई गांवों में खसरा का प्रकोप, चार बच्चे पीड़ित
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद बढ़ सकती है बीमार बच्चों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। नियमित टीकाकरण नहीं कराने पर बच्चे खसरा बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। भदौरा ब्लाक के बारा, उसिया और दिलदारनगर गांव के 13 बच्चों के खून के नमूने लखनऊ जांच के लिए भेजे गए, जिनमें चार बच्चों में खसरे की पुष्टि हुई है। अन्य बच्चों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संख्या और बढ़ सकती है। इन सभी बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ था।
बच्चों के शरीर में छोटे - छोटे दाने निकल आए हैं। जिन बच्चों का टीकाकरण हुआ है, उनपर इस बीमारी का असर कम है। भदौरा ब्लाॅक के बारा, उसिया और दिलदारनगर गांव में खसरा और बुखार ने पैर पसार दिया हैं। दर्जनों बच्चे इसकी चपेट में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छह मार्च को दिलदारनगर गांव में पीड़ित परिवारों के 946 बच्चों का टीकाकरण किया है। बारा और उसिया गांव में खसरे से कई बच्चे बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उसिया गांव में राघवेंद्र (5), किनवेनी कुमारी (4), छाया (5), अखिल (1), महेश (6), रूपा कुमारी (7), लालसा (7), गंगासागर (2) के शरीर में छोटे - छोटे दाने निकले हुए हैं। साथ ही बुखार से बच्चे बीमार हैं। बारा गांव में एक ही परिवार के बच्चे अब्दुल्लाह (8), हलीमा (2), हम्माद अली (4), साद अली (2) और जुहान बाबर खसरे की चपेट में हैं।
सीएचसी अधीक्षक भदौरा डॉक्टर धनंजय आनंद ने बताया कि गांवों में टीम भेजकर सर्वे कराने के बाद दवा का वितरण कराया जाएगा। साथ ही लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में सचेत किया जा रहा है।
वहीं बुधवार को डब्लूएचओ मानिटर अमित बारा गांव पहुंचे और और बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के साथ सैंपल जांच के लिए भेजा। इस दौरान उन्होंने एएनएम प्रमिला और आशा को सर्वे का निर्देश भी दिया।