फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Keep an eye on the most sensitive booths: DM

अति संवेदनशील बूथों पर रखें नजर: डीएम

Fri, 16 Dec 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the most sensitive booths: DM
राइफल क्लब के सभागार में नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने संबंधित अधिकारियों से निकाय वार तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों पर लाइट, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जिसको जो दायित्व सौंपा गया है वह उसके अनुसार अपनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को आबकारी अधिकारी के साथ टीम सक्रिय करते हुए अभियान चलाकर अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने तथा तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि चुनाव के दौरान दबंगों द्वारा छोटे समुदाय के लोगों को वोट डालने से रोकने की शिकायत न आए। वोट देना सभी का अधिकार है इसके लिए पूर्व में ही जांच कर संज्ञान में ले लिया जाए कि इस तरह की घटना जिले में कहीं भी न घटित हो। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को तीन दिनों में सभी बूथों का स्थलीय सत्यापन करते हुए वहां की मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा चुनाव प्रभावित करने वालों को चिन्हित कर उन पर 107/16 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही शस्त्रों को जमा कराया जाए। उन्होंने अवैध शराब पर पाबंदी लगाते हुए जांच करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण, सुशीललाल श्रीवास्तव, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed