फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Katra gang members had looted Rs 3.85 lakh, case registered

Ghazipur News: कटरा गैंग के सदस्यों ने 3.85 लाख की की थी लूट, मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Katra gang members had looted Rs 3.85 lakh, case registered
शहर कोतवाली के फतेहपुर सिकंदर में स्थित एक निजी होटल में तीन दिन पूर्व कटरा गैंग के सदस्यों ने तोड़फोड़ व जान से मारने की नियत से फायरिंग के साथ 3,85000 रुपये लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। चार नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही अज्ञात को चिह्नित करने में जुटी हुई है। करीब एक माह पूर्व भी इसी गैंग के सरगना और सदस्यों ने होटल में तोड़फोड़ करने के साथ एक लाख रुपये की लूट की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने से नाराज आरोपियों ने एक बार फिर होटल को निशाना बनाया है।
विज्ञापन

होटल संचालक पीड़ित अष्टभुजी कॉलोनी निवासी आलोक राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब एक माह पूर्व कटर गैंग के सरगना शंकर पांडेय, रविशेखर पांडेय, कमलेश बिंद और सोनू यादव आकर झगड़ा किए। तोड़फोड़ करके एक लाख रुपये लूटकर चले गए थे। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई थी। इससे नाराज होकर बीते 16 फरवरी की शाम कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, कमलेश बिंद, सोनू और मोनू त्रिपाठी के साथ मुह बांधे करीब 10-20 की संख्या में हमलावर पहुंचे और होटल में तोड़फोड़ करने के साथ दस लाख रुपये का नुकसान कर दिए। इसके बाद कैश काउंटर पर रखा तीन लाख रुपये और कस्टमर के कार में तोड़फोड़ कर बैग में रखा 85 हजार रुपये लेकर चले गए। यहीं नहीं पीड़ित और होटल कर्मियों को जान से मारने की नियत से फायरिंग भी किए। पुलिस तहरीर के आधार पर शंकर पांडेय, कमलेश बिंद, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed