{"_id":"636a99ddb8bfa038d927d16d","slug":"karampur-became-the-state-sub-junior-hockey-champion-ghazipur-news-vns6827008102","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमपुर बना राज्य सब जूनियर हॉकी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करमपुर बना राज्य सब जूनियर हॉकी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मेघबरन स्टेडियम ने चैंपियनशिप जीती
लखनऊ में अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में यूपी कॉलेज को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मौधा। मेघबरन स्टेडियम करमपुर ने लखनऊ के केडी सिंह बाबू सोसाइटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय 14वीं पद्मश्री जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्यस्तरीय सब जूनियर हाकी प्रतियोगिता जीत ली। खिताबी मुकाबला मंगलवार को मेघबरन सिंह एकेडमी करमपुर और यूपी कालेज वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें करमपुर की टीम ने 1-0 के अंतर से बाजी मार ली। करमपुर की ओर से गोल पुनीत पाल ने किया।
टीम के कोच इंद्रदेव ने कहा कि इसके पूर्व करमपुर ने सेमीफाइनल में प्रयागराज को 2-1 से और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ को शूटआउट में 4-3 के अंतर से हराया था। पूरे प्रदेश से इस प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था। करमपुर की टीम में कप्तान गौतम राजभर के अलावा लकी, अभिषेक, ऋषिकेश, आदित्य, निहाल, देवेंद्र, नितिन, जानसन, पुनीत, प्रांजल, अनमोल, प्रांजल, विवेक, हृदयेश और दिग्विजय आदि शामिल थे। मेघबरन स्टेडियम करमपुर के प्रबंधक और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को विजयी टीम का स्वागत किया जाएगा।