फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kanche hi basava...

कांचे ही बसावा... बहंगी लचकत जाए

Sat, 29 Oct 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
kanche hi basava...
औड़िहार। डाला छठ या सूर्य खष्ठी पर्व पूर्वी भारत में जन जागरण के साथ अटूट श्रद्धा और भक्ति का त्योहार है। यह पर्व लोगों को संदेश देता है कि उठो, जागो और अपने अभियान में जुट कर प्रकृति की शक्ति को पहचानो। व्रती महिलाओं के हृदय का भाव भोर और संध्या के वक्त उनके गीतों में प्रस्फुटित होकर लोगों को प्रसन्नता प्रदान करता है। फल-फूल और प्रसाद से भरी उनकी दौरी तथा पूजन और शृृंगार से भरी सुपली लेकर जब वह गाती हैं कांचे ही बसावा के हरियर बहंगी, बहंगी लचकत जाए। यह गीत संदेश देता है कि आसमान में उगने वाले सूर्य की इंद्रधनुषी छटा को व्रती स्वयं में प्रकृति को जनमानस के बीच लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

इसी तरह केलवा के पात पर उगेला सूरज मल झांके झुके, उगा हे सुरुज मल भेल भिनसरवा, अरग के होले बेर पूजन के होले बेर हो। कोपी कोपी बोलेली सूरज देवा अरग के बेर पटना के घाट पर नरियर्र, अंगना में पोखरी खनाईब। खरना के दिन से ही छठ मैया का विविध पकवानों वाला प्रसाद जिस वक्त बनता है, उस वक्त घर की सारी महिलाएं इकट्ठा होकर गीत गाती हैं। आज सुहागन की रात, ओ चंदा धीरे उगो। वास्तव में छठ पर्व में प्राकृतिक भौतिक आध्यात्मिक एवं शारीरिक मानसिक भाव का पूरी तरह समावेश है। जलधार इसकी महत्ता है। इस पर्व में उगते हुए सूर्य तथा डूबते हुए सूर्य को अर्घ देते हुए वक्त हम अपने तथा अपने पूरे परिवार के स्वास्थ्य की कामना और हर तरह के कल्याण की कल्पना करते हुए जलधार में जल पुंज गिरा कर पुण्य का भागी बनते हैं। जलधार में गीत गाते हैं छठ मैया और सूर्य देव का सुमिरन करते हैं तथा इस व्रत को पूरा कर अपने को धन्य समझते हैं। तीन दिन तक इस पर्व पर सुबह शाम और रात्रि को होने वाला गीत पूरे वातावरण को भक्ति से विभोर करता है। डाला छठ पर पूर्वांचल की माटी में गीत महकते जान पड़ते हैं। इन गीतों से त्योहारों और पर्वों की महत्ता समरस होकर भक्ति का न केवल अद्भुत संचार कराती है, बल्कि उस पर्व के अवधारणा को भी प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed