फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kabaddi: Baba Indradev Girls PG College won the title

कबड्डी : बाबा इंद्रदेव गर्ल्स पीजी काॅलेज ने जीता खिताब

Wed, 16 Jul 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Baba Indradev Girls PG College won the title
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में किया गया। फाइनल में बाबा इंद्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज महेशपुर ने आदर्श क्लब बडौरा को 33-24 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल ब्लोवल एकडेमी स्कूल एवं आदर्श क्लब बडौरा के बीच खेला गया। इसमें आदर्श क्लब बडौरा ने 34-11 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल बाबा इंद्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज महेशपुर और नेहरू स्टेडियम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें बाबा इंद्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज महेशपुर की टीम 38-32 से विजयी रही। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राकेश यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता, राजेश सिंह, छोटेलाल यादव, अफताब अहमद, आनंद यादव, अनिल भारतीय, आयुष कुमार, अफताब, इंद्रजीत यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के जिला सचिव मो. अकरम अहमद, योगेंद्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, योगेंद्र सिंह, प्रेमचंद यादव, प्रदीप राय, मो. मोईन, चंदन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed