फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jumped with joy after getting success in board exam

सफलता मिलते ही खुशी से उछल पड़े

Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
jumped with joy after getting success  in board exam
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को दिन में घोषित हो गया। इस परीक्षा में अधिकांश परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। बेहतर अंकों के साथ कामयाबी पाने वाले छात्र-छात्राएं सफलता मिलते ही खुशी से उछल पड़े। जानकारी होते ही उनके घर में जश्न का माहौल हो गया। परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता का इजहार किया। रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने मोबाइल फोन एवं संदेश के माध्यम से मेधावियों को शुभकामनाएं देकर उनकी हौसला अफजाई की। दिन में घर में शुरु हुआ जश्न मनाने का सिलसिला रात तक जारी रहा। बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों में कई दिनों से उत्सुकता बनी हुई थी। मेधावी जहां अच्छा अंक प्रतिशत लाने को लेकर चिंतित थे वहीं सामान्य बच्चों को उत्तीर्ण होने की चिंता सता रही थी। आज दिन में नतीजे घोषित होने का समय करीब आते ही छात्र-छात्राओं की धुकधुकी बढ़ गई थी। परिणाम की घोषणा होते ही सफलता पाने वालों की जहां खुशी का ठिकाना नहीं रहा वहीं पास होने की कामना करने वाले छात्रों के चेहरे उत्तीर्ण होते ही खिल गए। इसके बाद छात्रों ने आसपास के मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन कर भविष्य में और बेहतर करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed