फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   julus

संक्रमण का नहीं दिखा भय, निकाला जुलूस

Mon, 03 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
julus
नंदगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे दिन सोमवार को राधाकृष्ण बालिका शिक्षण संस्थान होलीपुर में मतगणना का कार्य साढ़े तीन बजे तक चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय द्वारा धारा-144 और कोविड-19 का पालन करने के लिए बार-बार एनाउंसमेंट करने के बाद भी चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी जीत की खुमारी में झुंड बनाकर कोविड-19 की धज्जियां उड़ाते हुए जुलूस निकालते रहे। जैसे उन्हें कोरोना का कोई डर नहीं था। बरहपुर ग्राम सभा की बहुचर्चित जीजा-साले की रोमांचक लड़ाई में साले ने जीजा को पटकनी देते हुए 1668 मतों से पराजित कर दिया। वही सिहोरी ग्राम सभा में पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रही अनिता यादव ने दन बार प्रधान रही हिस्ट्रीशीटर विशाल पासी की पत्नी विमली देवी को 180 मतों से हराकर पद पर कब्जा कर लिया। मतगणना के दौरान ही तपती दोपहर में बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार मतगणना के बाद वोटों की जानकारी के लिए मतगणना केंद्र पर निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पर बार-बार पूछते रहे, लेकिन वहां बैठे अधिकारी कुछ देर बाद में बताता हूं कहकर टालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed